फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, भाजपा नेता के बेटे समेत दो की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 01 Nov 2025 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सवायजपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा नेता के बेटे और उनके दोस्त की मौत हो गई। हेलमेट न पहने होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर मार्ग पर बाइक सवार दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में दोनों दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल एक युवक भाजपा नेता का पुत्र है। घटना शुक्रवार देर रात हुई है। सांडी थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर मे मजरा खेरवा अमजदपुर निवासी अभिराम सिंह साधन सहकारी समिति सैतियापुर के अध्यक्ष और भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक हैं। वह परिवार के साथ शहर में बावन चुंगी पर किराए के मकान में रहते हैं।

विज्ञापन

उनका पुत्र अभय सिंह (18) 12वीं की पढ़ाई पूरी कर गांव में खेती का काम संभालता था। अभिराम के मुताबिक शुक्रवार देर रात अभय अपने दोस्त शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मोहित सक्सेना (20) के साथ बाइक से हरदोई आ रहा था। मोहित सैतियापुर में शराब के ठेके के पास कैंटीन चलाता था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बिसकुला और समुदा के बीच किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

शव का कराया पोस्टमार्टम
दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई ले जाया गया। यहां अभय को मृत घोषित कर दिया गया। मोहित को लखनऊ रेफर किया गया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन लखनऊ रोड पर कुछ ही दूरी पर उसकी मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल चले गए। यहां शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। टक्कर मार ने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें