गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया
बाइक रजनीश चला रहे थे। कन्नौज मार्ग पर जरसेनामऊ और म्योरा के बीच ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मारदी। रजनीश औरमदन पाल सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
ट्रैक्टर ट्राली की तलाश में जुटी पुलिस
यहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रजनीश के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और दो बेटियां हैं। मदनपाल के परिवार में पत्नी मायावती, दो पुत्र और एक पुत्री है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्राली की तलाश की जा रही है। अभी इसे लेकर कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।