हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विसलेन पर पचदेवरा थाना क्षेत्र में सेढ़ामऊ के पास किसी वाहन ने बाइक सवार दंपती ओर उनकी दो माह की बच्ची को टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे हुई घटना में थाना क्षेत्र के गहबरा निवासी सियाराम (22) और उनकी पत्नी नीलम (20) की मौत हो गई। दो माह की मासूम घटना में बाल-बाल बच गई। बाइक सवार दंपती एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर शाहजहांपुर के नसीनगर गांव से वापस आ रहे थे।