फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: स्कूटी और बाइक में भिड़ंत, दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 22 Nov 2022 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई में भीषण सड़क हादसा हुआ। स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बावन सीएचसी पर लगी परिजनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन-सवायजपुर मार्ग पर मंगलवार शाम कडे़री फार्म के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के भिठारी गांव निवासी शिवनाथ (55) खेती करते थे। वह मंगलवार शाम फर्रुखाबाद से स्कूटी से घर आ रहे थे। लोनार कोतवाली क्षेत्र में बावन-सवायजपुर मार्ग पर कडे़री फार्म के पास सामने से आए रामपुर गांव निवासी विमलेश (18) की बाइक से उनकी स्कूटी भिड़ गई।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बावन सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विनोद यादव ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें