फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः चोरी की तीन बाइक के साथ पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान सोमवार रात पांच बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की तीन बाइक व तमंचे मिले हैं। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि सोमवार रात देहात कोतवाली पुलिस सीतापुर रोड पर इटौली पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि पुल से कुछ दूरी पर स्थित हरीपुर ग्रंट के पास जंगल किनारे कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने संदिग्धों से जानकारी करनी चाही तो किसी ने फायर कर दिया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों को दबोच लिया।
आरोपियों के पास से चोरी की तीन बाइक, दो तमंचे व कारतूस मिले। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम और पते देहात कोतवाली के ओम पुरी निवासी पृथ्वी उर्फ बल्ला, अक्षय, रविंदर, रविंद्र, कुर्रिया गांव निवासी दिलसुख बताया।
विज्ञापन

पकड़े गए चोरों ने बताया कि वह वह गिरोह बनाकर शहर से बाइकें चोरी करते हैं। चोरी की बाइक बेचकर रुपये आपस में बाट लेते हैं। एएसपी ने बताया कि पृथ्वी शातिर चोर है। जबकि अक्षय के खिलाफ एक मामला दर्ज है। अन्य का आपराधिक इतिहास पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें