फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: ट्रैक्टर से गिरकर ट्रॉली के पहिये की चपेट में आया मासूम, मौत

Sun, 22 Jun 2025 05:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिता और बहन के साथ जा रहा मासूम रविवार सुबह ट्रैक्टर से गिर गया। ट्रॉली के पहिये की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के तेरवा चांदपुर निवासी राहुल खेती करते हैं। रविवार सुबह वह अपने ट्रैक्टर की ट्रॉली में धान की बेड़ लेकर खेत जा रहे थे। ट्रैक्टर पर उनके साथ बेटा नैमिष (5) और बेटी माही (9) भी थी। खेत की तरफ जाते समय मोड़ पर अचानक नैमिष ट्रैक्टर से गिर गया। जब तक राहुल ने ट्रैक्टर में ब्रेक लगाया तब तक नैमिष ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल नैमिष को लेकर राहुल परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचा। मेडिकल कॉलेज में नैमिष की मौत हो गई। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें