फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई सड़क हादसा: कार ने बाइक को रौंदा, मां-बेटे और बहनोई की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Sep 2026 03:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: नोएडा में काम करने वाले सुहेल अपनी गर्भवती बहन के प्रसव के सिलसिले में घर आए थे और बाइक से मां व बहनोई के साथ अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुहेल और रमेश की मौके पर मौत हो गई और मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार मां बेटे समेत तीन लोगोें को कार ने टक्कर मारदी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग निकला। लाेनार कोतवाली क्षेत्र के भुवनपुरवा निवासी सुहेल (25) नोएडा में एक प्राइवेट फैक्टरी में अपने बहनाेई रामापुर छैया निवासी रमेश उर्फ त्रिपाठी (32) के साथ काम करते थे।

विज्ञापन

सुहेल की बहन कामिनी (रमेश की पत्नी) गर्भवती होने के कारण मेडिकल कॉलेज से संबद्ध  महिला अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को उनका प्रसव ऑपरेशन से होना था। इसके कारण सुहेल और रमेश शुक्रवार रात नोएडा से भुवनपुरवा पहुंचे थे। शनिवार दोपहर सुहेल अपनी मां विद्यावती उर्फ गुड्डी (49) और बहनोई रमेश के साथ  बाइक से हरदोई जा रहे थे। समुदा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में सुहेल और रमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विद्यावती को मेडिकल काॅलेज में मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें