Hardoi News: हरदोई की सर्विलांस टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गायब हुए 25 लाख रुपये कीमत के 125 मोबाइल बरामद किए हैं। शनिवार को सीओ हरियावां ने सभी मोबाइल स्वामियों को उनके फोन वापस सौंपे।
हरदोई जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गायब 125 मोबाइल खोज निकाले गए हैं। सीओ हरियाणा अजीत चौहान ने बताया कि सर्विलांस टीम ने जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बीते तीन माह में गुम हुए 125 मोबाइल खोज निकाले हैं। खोजे गए मोबाइलों की कीमत करीब 25 लाख है।
विज्ञापन
शनिवार को सभी मोबाइल धारकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाया गया। एक-एक करके सभी को उनके मोबाइल सौंप दिए गए। अपने-अपने मोबाइल पाकर सभी लोग खुश दिखाई दिए। मोबाइल खोजने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक जब्बार खान, कांस्टेबल आकाश, कुमार, राजकुमार, ओमवीर, नितिन, यादवेंद्र और उज्जवल शामिल रहे।