फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवकी का दो साल तक किया शारीरिक शोषण, हड़पे दो लाख रुपये

Tue, 19 Jun 2018 06:51 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में कानपुर के नौबस्ता में एक युवक ने प्राइवेट कॉलेज की शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। कारोबार के नाम पर उसने दो लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शिक्षिका के मुताबिक घाटमपुर स्थित कॉलेज में पढ़ाने के दौरान ही कूष्मांडा नगर के सत्य नारायन पांडेय और उनकी पत्नी पुष्पा से जान पहचान हुई थी। दो साल पहले सत्य नारायन ने छोटे भाई शानू से उसकी शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर मां राजी हो गई। बाद में सत्य नारायन ने छोटे भाई को कारोबार करवाने केलिए मां से दो लाख रुपये लिए। इधर शानू का भी घर आना जाना शुरू हो गया।
 

 

इसी बीच मां की गैर मौजूदगी में उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। मां के शादी का दबाव बनाने पर सत्य नारायन ने दहेज की मांग की। मां के असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें