जिले के शिवालयों में मंगलवार की भोर से शंख-घड़ियाल की ध्वनि गूंजने लगी। शिवमंदिरों में हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
श्रद्धाुल हाथों में बेलपत्र, धतूरा और पवित्र जल लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोलेबाबा की पूजा-अर्चना की।
जिले के बनीपारा धाम, धर्मगढ़ बाबा मंदिर, जागेश्वर धाम, कपालेश्वर, कालिका देवी, शुक्ल तालाब, झाड़ी बाबा आश्रम में देरशाम तक भक्तों का आना जारी रहा।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व देहात के शिवमंदिर, शिवालयों में धूमधाम से मनाया गया। शिवमंदिरों में सर्वप्रथम कांवरियों ने भोले बाबा के दर्शनकर पूजन-अर्चन किया। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
भोर की किरण निकलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ शिवमंदिरों में उमड़ पड़ी। शिवलिंग के फेरे ले मन की मुरादें भी मांगी। रूरा कसबे से बनीपारा और धमर्गढ़ बाबा के लिए लोगों ने वाहनों से दर्शन किए।
धर्मगढ़ बाबा मंदिर, बनीपारा बाणेश्वर धाम में पुलिस बल का इंतजाम किया गया था। परिसर में अव्यवस्था न हो इसके लिए वाहन पार्किंग से लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर रही।