फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-बियर फैक्ट्रियों पर लटकी ‘बंदी की तलवार’

Wed, 26 Oct 2016 12:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
15 दिन में जवाब न देने पर फैक्ट्रियों की बिजली कटवाकर फैक्ट्री सील की जाएगी
विज्ञापन
वातावरण में जल प्रदूषण फैला रहीं शराब और बियर फैक्ट्रियों पर बंदी की तलवार लटक रही है। दूषित जलप्रवाह करने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव ने कारण बताओ नोटिस भेजकर 15 दिनों में जवाब मांगा है। 15 दिन में जवाब न देने पर फैक्ट्रियों की बिजली कटवाकर फैक्ट्री सील की जाएगी।
विज्ञापन

शहर से पास शेखपुर नरी स्थित उन्नाव डिस्टलरी व ब्रेवरीज लिमिटेड में निरीक्षण में विभागीय अधिकारियों को उद्योग उत्पादन के दौरान प्रदूषणकारी स्पेंटवाश जनित होना पाए जाने पर इसकी सूचना विभागीय अफसरों को दी गई। वहीं फैक्ट्री में बिना किसी उद्देश्य के बड़ी संख्या में पाइप लाइनें लगी मिलीं। वहीं अकरमपुर स्थित मोहन गोल्ड वाटर ब्रीवरेज लिमिटेड में प्रदूषित उत्प्रवाह के शुद्धीकरण के लिए संयंत्र नहीं मिला। वहीं प्रदूषित उत्प्रवाह का निस्तारण बिना शुद्धीकरण के ही परिसर से बाहर किया जाता मिला। इस पर विभागीय अधिकारियों ने इस इकाई में भी मानकों को दरकिनार कर दूषित जलप्रवाह करने की सूचना अधिकारियों को दी। इसके बाद प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव एससी यादव ने दोनों इकाइयों को कारण बताओ नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि इस प्रकार से प्रदूषण बोर्ड के विपरीत है। नोटिस में कहा गया कि अगर 15 दिनों में जवाब नहीं दिया गया तो इस इंडस्ट्री को मिलने वाली बिजली व जल आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया जाएगा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एके चौधरी ने कहा कि दोनों इंडस्ट्रीज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अगर 15 दिनों जवाब नहीं आता है तो फैक्ट्रियों को बंदी का आदेश भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें