भारतीय रिजर्व बैंक ने 50 का नया नोट जारी कर दिया है। यह आसमानी रंग का नोट है, इस नोट में एक तरफ गांधी जी की तस्वीर और दूसरी तरफ कर्नाटक की वर्ल्ड हेरिटेज साइट हंपी और रथ का चित्र है।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो
यह नोट भारतीय संस्कृति को दर्शा रहा है। बैंक के अधिकारी ने बताया कि यह भारतीय इतिहास में पहला मौका है जब नोट में आसमानी रंग का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
पचास रुपए के नए नोट
नोट में सिक्योरिटी फीचर भी बढ़ाए गए हैं। इस नए नोट के चलन के साथ पुराने नोट भी चलन में रहेंगे। 50 का नया नोट 66 बाई 135 साइज का है।
4 of 6
पचास रुपए का नया नोट (फाइल फोटो)
इसमें छोटे अक्षरों में अंग्रेजी के कैपिटल लेटर में आरबीआई इंडिया और हिंदी में भारत लिखा है, नोट के बायीं ओर प्रिंटिंग का वर्ष दर्ज है।
विज्ञापन
5 of 6
गवर्नर उर्जित पटेल के पचास रुपए के नए नोट पर हस्ताक्षर
गवर्नर डा. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं और इसके अलावा नोट में स्वच्छ भारत अभियान का स्लोगन और लोगो भी छपा है।
क्या है हम्पी
कर्नाटक राज्य में तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित हंपी नगर अब खंडहरों में ही सिर्फ शेष बचा हुआ है। यूनेस्को ने इस नगर को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया है।