फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवक ने लगाया फंदा, मौत

Thu, 30 Jul 2026 08:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिवांर थानाक्षेत्र के अतरार गांव निवासी अमित वर्मा (20) पुत्र छिददू ने बीते बुधवार रात सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट कर फंदा लगा जान दे दी। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। मृतक अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था और वहीं उसने आत्महत्या की है। युवक वीडियो में कह रहा है कि उसकी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं है। वह अपने आप को बहुत अकेला महसूस कर रहा है। अंदर से बहुत कमजोर हो चूका हूं और हर दिन संभलने की कोशिश करता हूं और सामान्य दिखने की कोशिश करता हूं, लेकिन अब यह लड़ाई अकेले लड़ना मुश्किल है। हलका इंचार्ज विकास यादव ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें