फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: चकोठी में दामाद ने पत्नी के पिता व भाइयों को पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 30 Jul 2026 08:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पत्नी के परिजनों से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुरारा थाना क्षेत्र के चकोठी गांव में पत्नी को जबरन ले जाने का विरोध करने पर दामाद ने ससुर और साले के साथ बीच सड़क मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने ससुर की तहरीर पर दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चकोठी गांव निवासी लाला भाई कुशवाहा पुत्र दुली चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते मंगलवार को उनका दामाद रवि, जो जनपद जालौन के सिरसा कला थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव का निवासी है, उनके घर आया था। आरोप है कि वह उनकी पुत्री को जबरन ले जाने लगा, विरोध करने पर उसने लाला भाई और उनके पुत्रों के साथ बीच सड़क मारपीट की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि पत्नी को ले जाने को लेकर ससुर, दामाद और साले के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर दामाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें