हमीरपुर जिले के राठ में शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक भट्ठे पर मजदूरी करता था। जरिया थाना क्षेत्र के पवई गांव निवासी देवेंद्र ने बताया उनके भाई देवगन (22) शराब के लती थे। सोमवार रात उनकी पत्नी अंकिता ने शराब पीने से मना किया। जिस पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया।
अंकिता दूसरे कमरे में सोने चली गई। इसके बाद देवगन ने देर रात कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजनों को उसका शव फंदे से लटका मिला। देवगन की मौत से मां कुमारी, पत्नी अंकिता, भाई देवेंद्र का रो रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।