फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: परिजनों से झगड़कर युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हमीरपुर जिले में घर से झगड़कर निकले युवक ने फैक्टरी एरिया के समीप चन्दपुरवा गेट रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मौदहा कोतवाली के अरतरा गांव निवासी लोकनाथ गोस्वामी का छोटा पुत्र छोटू (30) गांव में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन


किसी बात को लेकर रविवार शाम युवक का विवाद परिजनों से हो गया था। युवक नाराज होकर रविवार को ही घर से लापता हो गया था। सोमवार सुबह युवक का शव चन्दपुरवा गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे लाइन पर पड़ा पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। सुबह तलाश में निकले परिजनों ने युवक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें