फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: महिला ने पति को मारकर ड्रम में भरने की दी धमकी, ससुर की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: महिला ने पति को मारकर ड्रम में भरने की धमकी दी। ससुर ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता ससुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक विवाद में बहू ने ससुर, ननद और पति के साथ मारपीट व गाली गलौज कर दी। ससुर ने बहू द्वारा बेटे को ड्रम में काटकर भरने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के सिकंदरापुरा मोहल्ला निवासी रामनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते बुधवार देर रात बहू अमृता ने उसे और उसकी बेटी प्रीति के साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

शोर सुनकर पत्नी मालती और बेटा दीपक बचाने आया तो उसने भी उन्हें भी पीटा। रामनारायण ने आरोप लगाते हुए बताया की बहू दिनभर फोन पर बात करती है। उसने दीपक को ड्रम में काटकर डालने की धमकी दी है। कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें