हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा टिकरी बुजुर्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। क्षेत्राधिकारी मौदहा राजकुमार पांडे ने बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे टीवीएस मोपेड सवार तीन लोग टिकरी गांव से कपसा की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में फत्तेपुरवा निवासी रामबिहारी (40), टिकरी बुजुर्ग निवासी समीर वर्मा (20) और रामबहोरी (48) घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौदहा पुलिस और डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। आनन फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मौदहा भेजा गया।