परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बाद में फंदे पर लटका दिया गया है। मृतक भोला तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता कमल सिंह खेती और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।