अजेंद्र सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल किया
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर लोकसभा में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। सोमवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत ने नामांकन दाखिल कर दिया। गठबंधन के प्रत्याशी का दावा है कि चुनाव जीते तो वह किसानों, नौजवानों को उनका हक दिलाने का काम करेंगे। नामांकन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु सैनी, पूर्व चेयरमैन माया वाल्मीकि, सपा नेता राम प्रकाश प्रजापति समेत अन्य नेता मौजूद रहे।