फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एक साल पूर्व लापता युवक का जंगल में मिला कंकाल, कपड़े से हुई शिनाख्त

Mon, 18 Mar 2024 06:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में एक साल पूर्व लापता युवक का जंगल में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। जंगल में लकड़ी काटते समय पिता ने कंकाल व कपड़े देखकर शिनाख्त की।
 
विज्ञापन
अरविंद वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बिवांर थाना क्षेत्र के चिलहटा जंगल में शनिवार शाम एक मानव कंकाल मिला। पास पड़े कपड़ों से बांधुर खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने कंकाल की शिनाख्त अपने 20 वर्षीय बेटे के रूप में की। सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम केे लिए भेजा।
विज्ञापन


क्षेत्र के चिलहटा जंगल में शनिवार को लकड़ी काटने गए बांधुर खुर्द गांव निवासी चंद्रपाल ने वहां बनी गोशाला से कुछ दूर एक मानव कंकाल देखा। आधा मिट्टी में दबे कंकाल के पास पड़े टीशर्ट व लोवर को पहचान उसने कंकाल उसके बेटे अरविंद वर्मा (20) का होने की बात कही। रविवार को पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चंद्रपाल वर्मा ने बताया कि उसका पुत्र बीते साल दस मार्च 2023 को होली की रात गायब हुआ था। 17 मार्च को थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। लेकिन पुलिस गुमशुदगी दर्ज करने में हीलाहवाली करती रही।

पीड़ित पिता के अनुसार होली की रात पड़ोस के गांव छेड़ी बसायक की एक युवती थाना कबरई के सिचौरा गांव निवासी एक युवक के साथ घर से गई थी और उसी युवक के साथ अरविंद को भी दिन के समय देखा गया था। बताया कि लड़की के जाने के चार महीनों बाद दोनों युवक-युवती बरामद कर लिए गए। लौटने के बाद दोनों ने शादी की ली थी। उसके बेटे का कोई पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी ने राकेश सरोज ने बताया कि थाने में युवक की गुमशुदगी छह अप्रैल 2023 को दर्ज हुई थी। पोस्टमार्टम और डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें