फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पुलिस मुठभेड़ में छह बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में गोली लगी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 09 Jan 2023 11:59 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 15 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों सहित छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में इनामी दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा, पांच कारतूस, कुल्हाड़ी, फरसा बरामद किए हैं।

विज्ञापन


सीओ आशीष यादव ने बताया कि रविवार रात मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दादों मोड़ थाना जरिया में 7-8 व्यक्ति अवैध असलहों के साथ बैठे हैं, किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर थाना जरिया पुलिस मौके पर पहुंची तो अभियुक्तों की घेराबंदी करने का प्रयास किया गया।

अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में फायरिंग की गई जिसमें दो बदमाश दीपक राजपूत पुत्र शंकरलाल निवासी बरगवां व राहुल राजपूत पुत्र सुरेंद्र अतरौली पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने मौके से चार अन्य बदमाश सत्येन्द्र राजपूत पुत्र प्रताप उर्फ प्रजापति अतरौली, विकाश राजपूत पुत्र रामसनेही निवासी सरसई, अमित राजपूत पुत्र देशराज निवासी ग्राम सुनेहटा जालौन नीरज राजपूत पुत्र उदयभान धगवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, पांच कारतूस, दो चाकू एक कुल्हाड़ी व एक फरसा बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें