फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन हाजिरी से परेशान पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को दिन में दो बार हाजिरी लाने में दिक्कत हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों को एक दिन में दो बार कार्यस्थल पर जाना पड़ रहा है। पंचायती राज विभाग ने पंचायतों के वार्ड सदस्यों व प्रतिनिधियों को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से एक दिन में दो बार हाजिरी लगाना सुनिश्चित किया है। लेकिन इस कारण वार्ड सदस्यों को अन्य कार्य निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। वे कार्यस्थल से कहीं और जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। क्योंकि कार्यस्थल पर ही ऑनलाइन हाजिरी लगाई जा रही है। ग्रामीण पंचायती विभाग ने मनरेगा मजदूरों की मोबाइल ऐप के माध्यम से दिन में दो बार हाजिरी लगाना सुनिश्चित की गई है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने
विज्ञापन

एनएमएमएस नेशनल मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर ऐप लॉन्च किया है।
पंचायत प्रतिनिधि पहले मोबाइल में डाउनलोड करेंगे और उस ऐप के माध्यम से मजदूरों की हाजिरी लगाएंगे। विकासखंड बिझड़ी की 52 पंचायतों के पंचायत प्रधान एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि जहां पर कोई वार्ड सदस्य पढ़ा लिखा हो और मोबाइल की जानकारी हो उसे तो मुश्किल नहीं हो रही लेकिन जो वार्ड सदस्य मोबाइल बारे ज्यादा जानकारी नहीं रखता हो उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्हें मजदूरों की हाजिरी लगाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में पंचायत प्रधान को ही कार्यस्थल पर जाना पड़ रहा है। दिन में दो बार कार्यस्थल पर जाने के लिए पंचायत प्रधान को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में जितने भी काम चले हुए हैं वहां पर दिन में दो बार जाकर ऑनलाइन मजदूरों की हाजिरी लगाकर काम करते हुए उनकी फोटो अपलोड करने पड़ रहे हैं ताकि कामों में पारदर्शिता बने रहे और मजदूरों की फर्जी हाजिरी न लगा पाएं।
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में जिला परियोजना अधिकारी राजकुमार ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों अनुसार मोबाइल ऐप के माध्यम से मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लग रही है। अगर कहीं पर किसी पंचायत को दिक्कत आती है तो लिखित रूप में भी अवगत करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें