फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: स्टेडियम परिसर में शपथ के बाद रन फॉर यूनिटी, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी, एक भारत का दिया संदेश

Fri, 31 Oct 2025 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय के स्टेडियम परिसर में  रन फॉर यूनिटी रैली का भव्य आयोजन किया गया। डीएम और एसपी ने रैली को हरी झंडी दिखाई, जिसमें स्कूली बच्चों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

रैली का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता का संदेश फैलाना था। रैली को जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित बीजेपी जिलाध्यक्ष ने स्टेडियम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली मुख्यालय के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः स्टेडियम परिसर पहुंची।

विज्ञापन

सरदार पटेल के कार्यों को किया याद
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। रैली में जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश सेवा में किए गए अलौकिक कार्यों का भी वर्णन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें