फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजा बुंदेला बोले- पृथक राज्य बनने से बदलेगी बुंदेलखंड की तकदीर, जानिए कौन-कौन से गिनाए फायदे

Fri, 02 May 2025 04:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राजा बुंदेला ने कहा कि पृथक राज्य बनने से बुंदेलखंड की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी। राज्य बनने से भरपूर बिजली मिलेगी और उद्योग स्थापित होंगे।
विज्ञापन
राठ में पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से फायदे गिनाते राजा बुंदेला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग पर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला के नेतृत्व में गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का तीसरा चरण शुक्रवार को स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि स्थल से प्रारंभ हुआ।

विज्ञापन

चित्रगुप्त इंटर कालेज में हुई प्रेस वार्ता में राजा बुंदेला ने कहा कि पृथक राज्य बनने से बुंदेलखंड की तकदीर व तस्वीर बदल जाएगी।  बताया कि 12 मार्च 1948 को बुंदेलखंड राज्य बना जिसकी राजधानी नौगांव थी। पहले मुख्यमंत्री कामता प्रसाद सक्सेना बने। बाद में बुंदेलखंड राज्य को समाप्त कर दिया गया।

विज्ञापन

पृथक बुंदेलखंड राज्य बनने से ये होंगे फायदे
कहा कि राज्य बनने से भरपूर बिजली मिलेगी और उद्योग स्थापित होंगे। पद रिक्त होंगे जिससे रोजगार मिलेंगे और पलायन रुकेगा। पर्यटन और फिल्म उद्योग विकसित होगा तथा तीर्थ स्थलों का विकास होगा। जल, जंगल, जमीन, नदियां और पहाड़ अवैध कटान से मुक्त हो जाएंगे। खनिज की रॉयल्टी से ही प्रदेश का विकास हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें