Hamirpur News: ब्रह्मा डेरा मोहल्ला में बुधवार सुबह घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय टीला ढहने से पूर्व प्रधान की भतीजी की दबकर मौत हो गई। वहीं, साथ रही खुशबू को ग्रामीणों ने बचा लिया। सदर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा डेरा मोहल्ला में बुधवार सुबह घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय हादसा हो गया। पूर्व प्रधान की भतीजी सदारनी (32) पत्नी सुनील के ऊपर मिट्टी का टीला ढह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, साथ रही खुशबू (30) पत्नी फूल कुमार भी दब गई, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान हरिकेश निषाद ने बताया कि मेरी भतीजी टीले पर मिट्टी निकाल रही थी। अचानक टीला ढह गया और चार-पांच ट्रॉली मिट्टी उसके ऊपर आ गई। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टर ने सदारनी को मृत घोषित किया। घायल महिला खुशबू का उपचार जारी है।