फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सड़क हादसे में प्रधान के भाई की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 18 Dec 2024 10:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
स्वतंत्र यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में प्रधान के भाई की मौत हो गई। ग्राम गुंदेला निवासी स्वतंत्र यादव (45) अपने साथी महीपत अहिरवार के साथ कस्बा मुस्करा से शाम को 8:30 बजे अपने घर ग्राम गुंदेला जा रहे थे। राठ हमीरपुर मार्ग में गुंदेला मोड़ के पास राठ की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा लाया गया, जहां डॉ. बृजेंद्र सिंह राजपूत ने स्वतंत्र यादव को मृत घोषित कर दिया। महीपत की हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक स्वतंत्र यादव ग्राम गुंदेला के प्रधान लाखन सिंह के छोटे भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें