फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भू-माफिया ने दो भाइयों को मृत दिखा फर्जी दस्तावेजों से हड़पी जमीन

Wed, 18 Dec 2024 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भू-माफिया ने दो भाइयों को मृत दिखा फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़प ली। मामला  मौदहा का है। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
जानकारी देते अल्ला रख्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौदहा तहसील के रागौल मौजे में दो भाइयों को मृत दिखा भू-माफिया ने उनकी 1.43 हेक्टेयर जमीन खरीद ली। घर में रखे कागजात देख बेटों को जानकारी होने के बाद पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसडीएम को जांच सौंपकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन




मौदहा के रागौल, फत्तेपुर निवासी अल्ला रख्खू ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वर्ष 1992 में उसे व उसके भाई मुन्ना को मृत दिखा गांव के ही एक व्यक्ति ने उनकी 1.43 हेक्टेयर जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। आरोप लगाया कि तत्कालीन लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार के अलावा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले सचिव व ग्राम प्रधान की मिली भगत से कूटरचित दस्तावेज तैयार करा ऐसा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि भाई मुन्ना की मृत्यु पांच मई 2010 को हुई थी। वहीं, उसे भी 1992 में मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें अब तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं रही। बेटों के बड़े होने पर उनके द्वारा घर में रखे कागजात देखने पर जानकारी होने के बाद इसकी जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने एसडीएम से जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें