फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डंपर की टक्कर से क्लीनर व ग्रामीण की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

Tue, 30 Aug 2022 11:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मकरांव गांव के निकट खराब हुए ट्रक में टायर चढ़ाते समय ट्रक के क्लीनर व गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मकरांव गांव के निकट एक ट्रक का पहिया पंचर हो गया।

विज्ञापन


जिसे क्लीनर उतार कर नया पहिया चढ़ा रहा था। ग्रामीण शिवराज (60) पुत्र गप्पू हिरवार खराब ट्रक को देखने के लिए खड़ा हो गया तभी मौदहा से हमीरपुर की ओर जाते हुए एक डंपर उन्हें टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, जिन्हें अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। सीओ विवेक यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो की मौत हो गई। क्लीनर की पहचान नहीं हो पाई है, जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें