सोते समय हत्या से गांव में हड़कंप
बताया जा रहा है कि अधेड़ रात में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। शुक्रवार तड़के परिजनों ने जब उसे देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।
अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या
- फोटो : वीडिओ ग्रैब
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य
हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, जबकि डॉग स्क्वॉड की मदद से भी सुराग तलाशे गए। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ राठ ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
http://