पति बोला- चोरी छिपे बेच देती थी अनाज
पूछताछ में आरोपी ने बताया उसकी पत्नी चोरी छिपे गांव की दुकान में अनाज बेच देती थी, जिससे वह नाराज था। उसके नाम पर तीन बीघा कृषि भूमि है। रात में पति पत्नी गेहूं की मढ़ाई करके घर लौटे थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया आरोपी सनकी प्रवृत्ति का है।
सीओ बोले- परिजनों को सूचना दे दी है
पुत्र नीरज अपनी पत्नी के साथ गुजरात में व्यापार करता है। एसपी दीक्षा शर्मा ने कहा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं सीओ ने कहा मृतका की विवाहित पुत्रियों व पुत्र को सूचना दी गई है। परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।