फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: दिल्ली में युवती की संदिग्ध मौत में हत्या का आरोप, शरीर पर चोट के निशान,बिखरा पड़ा था कमरे में सामान

Wed, 29 Apr 2026 08:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
युवती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के महिला थाने में तैनात महिला पीआरडी की 20 वर्षीय बेटी की तीन दिन पूर्व दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिजनों ने झांसी निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मृतका की बड़ी बहन रोशनी सिंह बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। बताया कि बीते 26 अप्रैल को न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर के अंदर उसकी बहन खुशी का शव फंदे से लटका मिला था। शरीर पर चोट के निशान थे, कमरे में सामान बिखरा पड़ा था ऐसा लग रहा था कि उसने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया था।

झांसी निवासी एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन को दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर शव को फंदे में लटकाकर भूमिगत हो गया है। बताया कि बीते वर्ष उसके खिलाफ सदर कोतवाली में पाॅक्सों एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप लगाया कि आरोपी युवक के अन्य युवतियों से अनैतिक संबंध है। इस संबंध में कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से उन्हें कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें