फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विक्षिप्त ने पुलिस को दौड़ाया…पत्थरबाजी से मची भगदड़, लोगों ने रस्सी से बांधकर को अस्पताल भेजा

Thu, 22 Jan 2026 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: राठ कस्बे में गुरुवार सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति ने आंबेडकर चौराहे पर जमकर पत्थरबाजी की। उसने पुलिस चौकी के भीतर तोड़फोड़ की और पुलिस पर भी हमला किया। स्थानीय लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर काबू किया और सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
मानसिक विक्षिप्त को लोगों ने हाथ-पैर बांधकर भेजा अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ नगर के आंबेडकर चौराहे पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने जमकर हंगामा व पत्थर बरसाए। पत्थर बरसाने पर वहां से गुजर रहे राहगीर में भगदड़ मच गई और दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों की शटर गिराकर जान बचाई। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे आंबेडकर चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया। जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने राहगीरों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस पर भी पत्थर बरसा दिए।

विज्ञापन

इससे पुलिस अपनी जान बचाते हुए भागने लगी। दुकानदारों ने अपनी-अपनी शटर बंद कर अपने प्राण बचाए और पत्थर बाजी से करीब आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरीके से युवक पुलिस चौकी के अंदर घुस गया जिसे बाहर से गेट बंद कर दिया गया। पुलिस चौकी के अंदर रखी कुर्सी और मेज तोड़ दी। राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़कर रस्सी से हाथ पैर बांधकर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी ले गए। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें