फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजमिस्त्री ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जेब से मिला सुसाइड नोट, पड़ोसी भाइयों की धमकी का आरोप

Tue, 28 Apr 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: पहाड़ी गांव में राजमिस्त्री धर्मपाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। जेब से मिले नोट में दो भाइयों पर धमकी देने का आरोप। मृतक के पिता ने पत्नी के अवैध संबंधों को बताया मौत की वजह। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मंगलवार की सुबह मुस्करा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में एक राजमिस्त्री ने अपने घर में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक धर्मपाल के पिता बैजनाथ ने बताया कि उनके बेटे ने सुबह अचानक फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन

उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उसे बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक कागज का टुकड़ा बरामद हुआ।

Trending Videos
विज्ञापन

सुसाइड नोट मानकर जांच में जुटी पुलिस
इसमें लिखा है कि रिपोर्ट करने जाएगा तो दोनों को मार दूंगा, भरत कुशवाहा और शिवकुमार दोनों भाइयों ने धमकी दी। पुलिस इसे सुसाइड नोट मानकर जांच में जुट गई है। मुस्करा थाने के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें