फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम किया हमीरपुर हाईवे

Sat, 28 Mar 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को हमीरपुर हाईवे जाम कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। अभ्यर्थियों ने घंटों हाईवे पर हंगामा किया। जाम से वहां पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने लाठियां पटककर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा को स्थगित कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे थे। सैकड़ों आक्रोशित छात्रों ने शुक्रवार को नौबस्ता बंबा हमीरपुर हाईवे को जाम कर दिया। छात्रों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के साथ ही सपा की दर्जनों होर्डिंगों को फाड़कर जला दिया।

हंगामे के दौरान हमीरपुर हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सूचना मिलतेे ही नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने तो लाठियां पटककर जाम खुलवाले का प्रयास किया। फिर भी अभ्यर्थी डटे रहे और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


इस दौरान कई अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए। नौबस्ता पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। छात्रों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा भर्ती प्रक्रिया को रोककर मामले की जांच जब तक नहीं कराई जाएगी। अभ्यर्थी संघर्ष करते रहेंगे। एसओ राजदेव प्रजापति ने बताया कि कुछ ही देर में हालात को नियंत्रित कर लिया गया।

‘भाजपा जारी रखेगी भर्ती में धांधली का विरोध’

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि भाजपा पुलिस भर्ती में धांधली का विरोध जारी रखेगी। शुक्रवार को महानगर कार्यालय के बाहर शिक्षक पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह सरकार अपने कुछ सांसदों के क्षेत्रों को लाभ पहुंचाना चाहती है।

इसी को ध्यान में रखकर पुलिस भर्ती के परिणाम जारी किए हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला भी फूंका। पुतले की छीनाझपटी में प्रदेश अध्यक्ष का हाथ भी जल गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह साजिश एक विशेष जाति को लाभ पहुंचाने के लिए की गई है।

अब यह मामला पूरी तरह उजागर    हो गया है। उन्होंने पुलिस भर्ती को तत्काल रद करने की मांग उठाई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश सरकार की ऐसी साजिश का पर्दाफाश करती रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें