फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पत्नी से फोन पर बात करने के बाद लगाया फंदा, मौत से मचा कोहराम, 25 दिन पहले हुई थी शादी

Wed, 13 Mar 2024 07:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में पत्नी से फोन पर बात करने के बाद पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गौरीशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ले में युवक ने पत्नी से फोन पर बात करने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 दिन पहले शादी हुई थी। पहली विदा के बाद पत्नी मायके गई थी। दीवानपुरा मोहल्ला निवासी महेश अहिरवार ने बताया कि चचेरे भाई गौरीशंकर (20) ने मंगलवार रात करीब एक बजे पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन


बुधवार तड़के मां तिजिया की नजर पड़ी। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। फंदे से उतारकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि गौरीशंकर की 18 फरवरी को बांदा निवासी रजनी से शादी हुई थी। घटना के समय रजनी पहली विदा के बाद मायके गई थी। गौरीशंकर पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, जिसके बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। मृतक दो भाइयों खेमचंद्र व नंदकिशोर से छोटे थे व मजदूरी करते थे। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें