इससे घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि शनिवार कस्बे के तीन लोगों ने पुत्री से प्रेम प्रसंग का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की थी और उसकी बाइक छीनकर थाने में खड़ी करा दी थी। उन्होंने उसे छेड़खानी जैसे मुकदमे फंसाने की धमकी दी थी। इसी से आहत होकर बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष, एसआई राजवीर सिंह, कस्बा इंचार्ज राहुल मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।