Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर जवाहर नाले के पास देर रात दो डंपरों की टक्कर हो गई, जिससे एक डंपर हाईवे पर पलट गया। इस भीषण हादसे के कारण हाईवे पर करीब सात घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिसे सुबह नौ बजे यातायात पुलिस ने बहाल किया।
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार देर रात करीब ढाई बजे जवाहर नाले के पास एक बड़ा हादसा हो गया, जहां दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक डंपर हाईवे पर ही पलट गया, जिससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के चलते लगभग सात घंटे तक आवागमन ठप्प रहा। जाम कानपुर नगर के आनूपुर मोड़ से लेकर कुछेछा तक फैल गया था। यातायात पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे पलटे हुए डंपर को हटाकर यातायात को सामान्य कराया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन फिर से बहाल हो सका।