फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर नाती ने दादी को डंडे से पीटकर मार डाला

Mon, 06 Oct 2025 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर जिले में नाती ने दादी को डंडों से पीटकर मार डाला। वारदात थाना कुरारा कस्बे के वार्ड नंबर 11 में हुई।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो व मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा कुरारा के वार्ड नंबर 11 में रविवार की देर रात शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर नाती ने दादी को डंडों से पीटकर मार डाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी स्व.धर्मदास अहिरवार की पत्नी आशारानी (70) अपने परिवार के साथ रहती हैं। रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे के आसपास आशारानी का नाती विशाल शराब पीने को उनसे पैसा मांगने गया था।

विज्ञापन


नाती की आदतों से परेशान आशारानी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर विशाल ने दादी को कई बार दरवाजे की चौखट में बाल पकड़कर भेड़ा, जिससे आशारानी बेहोश होकर गिर पड़ी। फिर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे आशारानी की मौके पर ही मौत हो गई। 

चीख-पुकार सुनकर परिजनों के साथ पड़ोसी भी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के साथ ही नाती विशाल को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें