हमीरपुर के थाना कुरारा के शिवनी गांव को आई बेतवा नहर में पानी के अंदर टोडरपुर गांव के निकट एक करीब 40 वर्षीय युवक की सड़ी गली लाश पुलिस ने बरामद की है। युवक की अभीतक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। शव करीब चार दिन पुराना होने से सड़ गया है। शरीर में कीड़े पड़ने की वजह से बदबू आ रही है। शव मिलने की सूचना पर सीओ अनुराग सिंह थानाध्यक्ष के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी हाउस में रखवाया जाएगा।