औरैया में बड़े भाई की ससुराल याकूबपुर से भाभी को लेने गए युवक का शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम औतो निवासी अंशु पुत्र हरीराम ने बताया कि उसका छोटा भाई अजय(26) उसकी ससुराल याकूबपुर भाभी को लेने गया था।