फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री की ट्रक से कुचलकर मौत, स्कूटी से पौत्र के साथ जा रहे थे बहन के घर

Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व मंडल मंत्री की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना बेतवा पुल पर हुई। वह स्कूटी से पौत्र के साथ बहन के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मृतक लल्लू निषाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) स्थित बेतवा पुल पर स्कूटी से अपने पौत्र के साथ जा रहे पूर्व भाजपा मंडल मंत्री को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मंडल मंत्री की मौके पर कुचलकर मौत हो गई। वहीं पौत्र बाल- बाल बच गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।

विज्ञापन




मुख्यालय के कजियाना मोहल्ला निवासी लल्लू निषाद (65) शनिवार दोपहर अपने बेटे पंकज के बेटे पौत्र धर्मेंद्र (08) के साथ स्कूटी से सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर गांव अपनी बहन के यहां खिचड़ी देने जा रहे थे। जैसे ही वह बेतवा पुल करने वाले थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे लल्लू सड़क की ओर गिर गए और ट्रक उनके सिर के ऊपर से निकल गया। वहीं धर्मेंद्र रेलिंग की ओर गिरने से बाल-बाल बच गया। उसे हल्की चोट आई है। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस ले गई। जहां सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, स्थानीय नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप निषाद के अलावा भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने पहुंच परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लल्लू भाजपा में बीते वर्ष मंडल मंत्री के पद पर रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि वह नगर पालिका में गोशाला समेत अन्य काम देखते थे। सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। मृतक के बेटे पंकज की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें