फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खाद्य विभाग का मिठाई दुकानों पर छापा, प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का मिला इस्तेमाल, छह नमूने भेजे लैब

Thu, 20 Aug 2026 12:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा कस्बे में उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दो प्रमुख मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी की। अधिकारियों ने दूध और मिठाइयों के कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।
विज्ञापन
जयभावनी स्वीट्स दुकान में जांच करते एसडीएम व सीओ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिठाई की दुकानों पर जांच की। इस दौरान दो दुकानों में गंदगी पाई गई। साथ ही मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का इस्तेमाल होते मिला। अधिकारियों ने दूध और मिठाइयों के छह नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं।

विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने खाद्य विभाग और पुलिस की टीम के साथ कस्बे में राजन स्वीट्स हाउस और जय भवानी स्वीट्स में जांच की। अधिकारियों को दोनों दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। साथ ही मिठाइयों में प्रतिबंधित सिल्वर वर्क का प्रयोग पाया गया।

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए मिठाइयों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें