फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: बीमार बेटे के इलाज को पिता ने 700 मीटर लंबा पुल दौड़कर पार किया

Sun, 20 Jul 2025 09:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में एक पिता ने बीमार बेटे को गोद में लेकर दौड़कर यमुना पुल पार किया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बीमार बेटे को लेकर यमुना पुल पर दौड़कर ले जाता पि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत के चलते वाहनों के आवागमन के लिए बंद यमुना पुल एक पिता ने बीमार बेटे को गोद में लेकर दौड़कर पार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करताी है। बच्चा बुखार से पीड़ित होने के चलते जिला अस्पताल से रेफर किए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन



सप्ताह में 48 घंटे यमुना पुल बंद होने से लोगों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा। ऐसे ही एक मामले का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें 900 मीटर के यमुना पुल को एक युवक बच्चे को लेकर पहले 200 मीटर चला लेकिन जब एक पिता से बेटे की पीड़ा देखी नहीं गई तो 700 मीटर बचे पुल को पार करने के लिए दौड़ लगा दी। यह वीडियो मुख्यालय के पठकाना मोहल्ला निवासी बांगरू का बताया जा रहा है। इसमें वह अपने बेटे जुनैद (4) को लेकर दौड़ रहा है। बेटे के हाथ में विगो लगा है। बताया जा रहा कि बच्चे को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया। जिसे लेकर पिता अपने किसी साथी के साथ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेबस दिखी मां
रविवार शाम करीब सात बजे यमुना पुल पर एक और बेबस मां बेटे के इलाज को बाइक से पुल पार कराने की पुलिस से मन्नतें करती नजर आईं। सुमेरपुर निवासी रिंकी ने बताया कि उसका एक साल का बेटा बीमार है। जिला अस्पताल में बच्चों का कोई डॉक्टर नहीं मिला। ऐसे में पड़ोसियों के साथ बाइक से उसे कानपुर ले जाना चाहते थे। लेकिन उन्हें नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें