फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डंपर ने बाजार में बाइक सवार पिता-पुत्रों को रौंदा, तीनों की मौत, एक झटके में खत्म हो गया परिवार

Tue, 29 Oct 2024 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्रों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
आयुष व अथर्व की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस की खरीदारी करने निकले पिता-पुत्रों को बाजार में तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। इससे तीनों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए। धनतेरस पूजा की तैयारी कर रही पत्नी बदहदास होकर चीखने लगी। रोते-रोते बोलती रही, एक झटके में मेरा पूरा परिवार खत्म हो गया। अब मैं कैसे जी पाऊंगी।

विज्ञापन



उधर, घर में दिवाली के त्योहार पर खुशियों की जगह मातम छा गया। जिसने भी घटना को सुना वह गमगीन हो गया। पत्नी बाला देवी रो-रोकर कह रही थीं कि सामान खरीदने की वजह से उनके पति बच्चों को लेकर बाजार गए थे। उन्हें नहीं पता था कि वह उन्हें आखिरी बार देख रही है। कहा कि मेरे कलेजे के टुकड़े नहीं रहे मैं किसके लिए जिऊंगी। उधर, जिलाधिकारी घनश्याम मीना का कहना है कि पिता और दो बच्चों की मौत दुखद है। उन्होंने परिवारीजनों की मदद के लिए पीडब्लूडी और अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन

एंबुलेंस में नहीं मिला आक्सीजन
भतीजे धर्मेंद्र का आरोप है कि जिस एंबुलेंस से उनके घायल चाचा रामप्रकाश को भेजा गया था उसमें आक्सीजन की सुविधा नहीं मिली जिससे उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने आरोपों को नकार दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ले वासियों में आक्रोश
घटना को लेकर मोहल्ले वासियों में आक्रोश है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि नो इंट्री के बाद वाहन बेलगाम होकर तेजी से दौड़ते हैं। इन पर लगाम लगाने की मांग की है। जाम लगाने की आशंका को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।

सड़क किनारे लगीं दुकानें, बुझ गए घर के चिराग
धनतेरस के त्योहार के चलते सड़के किनारे दुकानें भी लगाई गई हैं। अतिक्रमण भी दुर्घटना का कारण बनता है। जिला अस्पताल में पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर रो रहे थे। दीपावली पर दोनों बच्चों की मौत पर घर के दोनों चिराग बुझ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें