हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के रहटिया गांव से एक किलोमीटर दूर खेत की मेड़ पर एक युवती का शव मिला है। युवती के नाक पर खून लगा था। उसके गले में दुपट्टा फंसा मिला। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्कवॉड की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। युवती की पहचान गायत्री (22) के रूप में हुई।
रहटिया गांव गांव निवासी चरन खेती किसानी करता है। उसके पास एक दर्जन बकरियां हैं। इन्हें चराने के लिए कभी-कभी उसकी बेटी गायत्री ले जाया करती थी। रविवार को भी युवती पचखुरा रोड पर गांव से एक किलोमीटर दूर बकरियां लेकर गई थी। उधर, दोपहर बाद एक मूंगफली के खेत के पास देव सिंह के चकरोड पर कुछ चरवाहों ने युवती का शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।