फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: खेत में पड़ा मिला युवती का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Aug 2024 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: खेत में युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र के रहटिया गांव से एक किलोमीटर दूर खेत की मेड़ पर एक युवती का शव मिला है। युवती के नाक पर खून लगा था। उसके गले में दुपट्टा फंसा मिला। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्कवॉड की मदद से छानबीन शुरू कर दी है। युवती की पहचान गायत्री (22) के रूप में हुई।
विज्ञापन


रहटिया गांव गांव निवासी चरन खेती किसानी करता है। उसके पास एक दर्जन बकरियां हैं। इन्हें चराने के लिए कभी-कभी उसकी बेटी गायत्री ले जाया करती थी। रविवार को भी युवती पचखुरा रोड पर गांव से एक किलोमीटर दूर बकरियां लेकर गई थी। उधर, दोपहर बाद एक मूंगफली के खेत के पास देव सिंह के चकरोड पर कुछ चरवाहों ने युवती का शव देखकर शोर मचाया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। युवती की नाक पर खून लगा मिला, गले में दुपट्टा भी फंसा था। युवती के शव के पास ही एक छाता भी पड़ा मिला। चरवाहे विनोद ने पुलिस को बताया कि घटना के पूर्व वह युवती के पास ही अपने मवेशी चरा रहा था। तभी दो युवक आए और मौके से भगाने को लेकर मारपीट करने लगे। बताया कि इस पर वह पास में मवेशी चरा रहे चरवाहों को जानकारी देने चला गया।

मौके पर चरवाहों को लेकर लौटा तो युवती का शव चकरोड के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। मामले की सूचना लगते ही डॉग स्कवॉड की टीम और अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा ने घटना स्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बृजमोहन ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। सभी पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें