शव देखकर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं किसी वाहन में बांधकर कुछ दूरी तक घसीटने के निशान भी शरीर पर मिले। सीओ ट्रेनी राजेश कमल, कोतवाल विनोद कुमार राय, मझगवां एसओ पंकज तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। जीवनलाल ने बताया कि मृतक पिता के नाम पर 35 बीघा जमीन है। जिसका दोनों पुत्रों में मौखिक रूप से बंटवारा कर दिया है। बताया कि उनके बड़े भाई चंद्रभान जमीन नाम करने का दबाव बना रहे थे जिससे बेची जा सके। आरोप लगाया कि इसी विवाद में चंद्रभान ने अपने पुत्र रिंकू, सचेन्द्र व दो अन्य के साथ पिता का अपहरण कर हत्या कर दी।