फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: घरेलू कलह में दंपती ने फंदा लगाकर जान दी, अनाथ हुए दो मासूम

Mon, 10 Feb 2025 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: घरेलू कलह के चलते दंपती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले में घरेलू कलह की वजह से दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी को फंदे में लटका देख पति ने दूसरे कमरे में स्टॉल से फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी  रामू वर्मा (35) का रविवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी रूबी (27) से विवाद हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

रात में रामू अपने कमरे में जाकर सो गया। रूबी ने दूसरे कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह छह बजे के आसपास सोकर उठे रामू ने जब पत्नी को फंदे से लटका देखा तो उसने भी दूसरे कमरे में जाकर स्टॉल से फंदा लगा लिया। दंपती के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक दंपती अपने पीछे दो मासूम बच्चों चार वर्षीय प्रांशु और तीन वर्षीय आरव को बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें