सुमेरपुर में पशु बाजार मैदान में आयोजित दंगल में दावपेंच दिखाते महिला पहलवान। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। तीजा महोत्सव में हुए दंगल में झलोखर के शुभम ने एटा के शिवा पहलवान को चित कर दिया जबकि बड़ागांव के उपेंद्र व जालौन के भरत की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कानपुर की मधु पहलवान ने नेपाल की खुशी को पटखनी दी।
इसके पहले दंगल का शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एवं सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने किया। दीपक चंदौली एवं पवन राजपूत कानपुर के मध्य हुई कुश्ती बराबर में छूट गई। राजवीर झांसी एवं अनुज मथुरा के मध्य जोरदार मुकाबला हुआ। दो दर्जन कुश्तियां हुईं। संचालन सुरेश यादव दपसौरा ने किया। रैफरी रामकिशुन नन्ना रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, इटरा आश्रम के महंत स्वामी बलराम दास महाराज, स्वामी रामदेव महाराज, अमर सिंह, जयकरनसिंह, जितेंद्र तोमर एवं पूर्व चेयरमैन रणविजय सिंह, रानू सिंह, अभिषेक तोमर, पुष्पराज सोनी सिद्धार्थ सिंह, ओमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
सुमेरपुर में पशु बाजार मैदान में आयोजित दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। संवाद- फोटो : HAMIRPUR
सुमेरपुर में पशु बाजार मैदान में आयोजित दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते सांसद पुष्पेंद्र सिंह ?- फोटो : HAMIRPUR